उदयपुरवाटी : अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में निकटवर्ती ग्राम छापोली स्थित आदर्श विद्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 के मेधावी परीक्षार्थियों का समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी के सानिध्य में सम्मान किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बद्री प्रसाद सैनी ने की।
सम्मान समारोह में गायत्री परिवार के बद्री प्रसाद तंवर एवं बजरंगलाल सोनी ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने भी सामाजिक पुनरुत्थान एवं व्यक्ति, परिवार एवं समाज निर्माण के रचनात्मक अभियान के लिए गायत्री परिवार की सराहना की। सम्मान समारोह के समापन से पूर्व शिक्षण संस्था प्रधान बद्री प्रसाद सैनी ने इस दिव्य कार्य के लिए गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह का संचालन शिक्षक दशरथ सिंह राव ने किया।
इस परीक्षा में टॉप करने वाले माही शेखावत, हर्षिता गुर्जर, सुनिधि अग्रवाल, संजू सैनी, आलोक यादव, कृतिका किरोदिया, संजू सैनी और कंचन सैनी को गायत्री महामंत्र के साथ दुपट्टा ओढ़ाकर और सत साहित्य तथा सद वाक्य के स्टीकर देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल, ताराचंद, प्रेमपाल, दशरथ सिंह राव, हरलाल सिंह, बाबूलाल, बसंत गुप्ता, राम सिंह, नवीन सैनी, सुमन सैनी, सुभाष रांगेरा, लालचंद रांगेरा, किशन लाल किरोड़ीवाल, मोहम्मद रफीक अली, सुशील कावड़िया, संजय कांत रोहिल्ला, पूरणमल किरोड़िया, अनिता सैनी, ममता किरोड़िया व माया किरोड़िया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व दर्शक मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई