उदयपुरवाटी: कस्बे के चौराहे के पास जीटी कॉलेज से सटे सैनी मंदिर परिसर में आज रात आठ बजे भव्य रामलीला का आयोजन होगा। नवरात्रि में चलने वाले दस दिवसीय रामलीला महोत्सव में राजतिलक पूजन और भगवान श्रीराम के जन्म की लीला होगी।
रामलीला मंडल के निदेशक लव कुश महाराज (पराशर) और अध्यक्ष विजय शंकर महाराज ने बताया कि दस दिवसीय रामलीला का आयोजन श्री प्रयागराज धाम प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा किया जा रहा है। सैनी मंदिर के अध्यक्ष बीरबल सैनी की देखरेख में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
अगले माह एक अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, दर्शकों को विभिन्न प्रकार के मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे। अधिक से अधिक दर्शक रामलीला का आनंद ले सकें, इसके लिए रामलीला मंडल ने रविवार को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया।
एक अक्टूबर को रावण वध और राजा के राज्याभिषेक की रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान विजय शंकर महाराज रामलीला अध्यक्ष, लव कुश पांडे पाराशर, भजनलाल पांडे गुरवंत बाबा रामलीला महंत, सरोज मिश्रा, मिथिलेश शुक्ला, दीपक पांडे, इंद्रजीत मिश्रा, पंकज पांडे अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई