झुंझुनूं : उदयपुरवाटी कस्बे के वार्ड नंबर 24 स्थित बाबा खाटू श्याम दरबार में शनिवार को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री नीलकंठ महादेव, श्री श्याम बाबा एवं श्री हनुमान जी महाराज का 18वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट और सुगंधित फूलों से सजाया गया था। कोलकाता प्रवासी एवं उदयपुरवाटी निवासी संतोष कुमार शाह, अशोक कुमार शाह, मनोज कुमार शाह, कैलाश डडीदार और ताराचंद मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंदिर का भव्य श्रृंगार रहा, जिसे विशेष रूप से बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया था। उन्होंने फूलों की मनमोहक सजावट से श्याम बाबा के दरबार को स्वर्ग जैसा रूप प्रदान किया।
भजन संध्या में यश मिश्रा, प्रियंका श्याम दीवानी और प्रकाश जांगिड़ ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही प्रतीक तिलकधारी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां और सुंदर नृत्य प्रदर्शन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरा परिसर “श्याम तेरी बंसी ने मन हर लिया” जैसे भजनों की गूंज से झूम उठा।
रविवार को सुबह श्याम मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु झूमते-गाते हुए शामिल हुए। यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के बाद बाबा श्याम के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
भजन संध्या के दौरान कोलकाता प्रवासी और उदयपुरवाटी निवासी संतोष कुमार शाह, अशोक शाह, मनोज शाह, सरोज शाह, सुशील शाह, रामावतार शाह, कनक शाह, मोहित शाह, कैलाश डडीदार, सुभाष हलालका, ताराचंद मित्तल, कालूराम सैनी, सुमेर सिंह राव, राजेंद्र सिंह, संदीप सिंह राव सहित हजारों श्रद्धालु देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।
यह वार्षिक उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसने समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक समरसता का संदेश भी दिया। बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता यह आयोजन उदयपुरवाटी की धार्मिक परंपरा में एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई