उदयपुरवाटी: उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ़ बालाजी धाम आश्रम, नवरंगपुरा में 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिराधना ने जानकारी दी कि बैठक में सुरेश कुमार टेलर (कोटड़ा) एवं मोहन साईं थानेदार ने फ्री पार्किंग की जिम्मेदारी ली, जिसके लिए जयपुर से सुरक्षा गार्ड बुलाए जाएंगे।
दुहारिया सीसीटीवी कैमरा, नीमकाथाना द्वारा मेले में नि:शुल्क सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ली।
इस बार स्वयंसेवकों को टीशर्ट, टोपी और पहचान पत्र देने का निर्णय लिया गया है। डॉ. सिराधना के अनुसार इस बार मेले में कुश्ती दंगल, बाधा दौड़ एवं रस्साकशी जैसे कार्यक्रम भी होंगे।
बैठक में पूर्व सरपंच ताराचंद भावरिया, कप्तान महेश कुमार, सूबेदार सरदार सिंह, कन्हैयालाल बुडानिया, महेंद्र सिंह जाखड़, राम सिंह मास्टर, शीशराम (प्रांजल एकेडमी), सभाचंद जाखड़, रोहित सैनी (सरपंच, जोधपुरा), ग्यारसीलाल, सहीराम भगत, संदीप सिराधना, मातादीन व गुलाब पेंटर ने भाग लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल