झुंझुनूः उदयपुरवाटी निकटवर्ती पोसाना गांव में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल ही में हुई सैन्य कार्रवाई में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की शानदार सफलता के सम्मान में और देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को ग्रामीणों द्वारा अमर शहीद स्मारक पोसाना से गांव के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
लोग हाथों में तिरंगा लेकर चले और सैनिकों के सम्मान में नारे लगाए। इस यात्रा में सैकड़ों पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। जहां-जहां से तिरंगा यात्रा निकाली गई, लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। लोगों ने यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश भक्ति के नारे लगाए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा में सूबेदार नंददेव सिंह, अंकेश पोसाना, ताराचंद फौजी, कोच सुनील, बहादुर सिंह, सुरेश, प्रमोद बोयल, मामाराज सिंह, सांवरमल सहित कई ग्रामीण और एयू फाउंडेशन के खिलाड़ी मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह