बांदाः नगर कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी कॉलोनी स्थित देशी शराब की दुकान नंबर दो के अंदर एक बुजुर्ग का शव मिला। इसके अलावा दुकान नंबर एक से कुछ दूरी पर एक और बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। नगर में चर्चा है कि इन दोनों बुजुर्गों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।
वहीं आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी ने मौत का कारण गर्मी बताया है। बलखंडी नाका चौकी के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि देशी शराब की दुकान नंबर दो के अंदर और दुकान नंबर एक से कुछ दूरी पर दो बुजुर्गों के शव मिले हैं। इनमें से एक की उम्र 65 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 70 वर्ष है। हालांकि उन्होंने बताया कि दोनों बुजुर्गों ने शराब नहीं पी थी। आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी ने देशी शराब की दुकान नंबर दो पर पहुंचकर जांच की और बताया कि बुजुर्ग की मौत शराब पीने से नहीं हुई है।
आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी पीली कोठी स्थित देसी शराब की दुकान नंबर दो पर पहुंची और स्टॉक आदि चेक किया। दुकान के अंदर गंदगी मिलने पर उन्होंने सेल्समैन को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि दुकान नंबर दो में जिस वृद्ध का शव मिला है, वह बीमार था। उसके पास दो दिन से पैसे नहीं थे और वह सेल्समैन से बिना पैसे के शराब मांग रहा था, जिस पर उसे शराब नहीं दी गई। सेल्समैन के अनुसार वृद्ध बाबा और भोले नाम से जाना जाता था। वह रविवार को बाहर से आया था और पानी पीकर चारपाई पर लेट गया था। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई है। वह पास के मंदिर में रहता था और भीख मांगकर खाना खाता था।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह