मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र के जसोई गांव निवासी काजी समीर अहमद ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की याद में अपने घर के सामने पौधारोपण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। काजी समीर अहमद ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल एक बहादुर अधिकारी थे और वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। आज हमने उनके नाम पर पौधा लगाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि हमने आज एक पौधा लगाया है और गांव वालों को भी शहीदों के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए जागरूक करेंगे। हम खुद भी उसे पानी देकर उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने गांव के युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर एक अभियान चलाना चाहिए और शहीदों के नाम पर एक पौधा लगाना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
आपको बता दें कि कोच्चि में तैनात लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई और 19 अप्रैल को करनाल में रिसेप्शन हुआ। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें विनय समेत 26 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद पूरे देश के लोगों में आक्रोश था।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई