लखनऊ। आम लोगों की सुविधा और ई-गवर्नेंस को बढावा देने के मकसद से परिवहन विभाग ने वाट्सएप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू की है। लोगों को परिवहन विभाग से सम्बंधित सभी सेवाओं की जानकारी चैटबॉट सेवा नंबर 8005441222 पर 24 घंटे मिलेगी। आम जनता को परिवहन विभाग से सम्बंधित सेवाओं की जानकारी सीधे उनके मोबाइल नंबर पर मिलेगी। मोबाइल में 8005441222 नंबर सेव कर वाट्सएप नंबर पर ही लिखकर भेजते ही यह सेवा एक्टिव हो जाएगी। जिसके बाद वाहन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेस सम्बंधी किसी भी सेवा के विषय में जानकारी हासिल की जा सकेगी।
ट्रैफिक नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन से सम्बंधी और अन्य परिवहन सेवाओं की जानकारी के लिए यह चैटबॉट आम लोगों के लिए मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में यह सेवा शुरू की गई है। सीएम और परिवहन मंत्री द्वारा विभागीय कार्यक्रमों में हमेशा इस बात पर जोर दिया जाता है कि सरकारी सेवाएं आम लोगों के लिए सहज, पारदर्शी और सर्वसुलभ होनी चाहिए।
यह वाट्सएप चैटबॉट सेवा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेवा तकनीक के जरिए आम लोगों और सरकारी सेवाओं के बीच की दूरी को कम करता है। चैटबॉट सेवा शुरू करने के मौके पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बीएन सिंह ने कहा कि वाट्सएप् चैटबॉट सेवा आम लोगों की सुविधा के लिए तकनीक के उपयोग को दर्शाता है। यह सेवा परिवहन विभाग को आम लोगों के और नजदीक लाएगी। प्रभावी व पारदर्शी व्यवस्था में यह सेवा महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।
यह सेवा प्रदेश सरकार के डिजिटल बदलाव और घर-घर तक सेवा पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयासों का प्रतिफल है। इससे प्रत्येक आम आदमी स्मार्ट गवर्नेंस के जरिए सशक्त बन सकेगा। चैटबॉट सेवा के जरिए आम लोगों को वाहन के चालान के सम्बंध में भी पूरी जानकारी मिल सकेगी। चालान का कारण और कहां पर जमा करना है, इसकी भी जानकारी मिल सकेगी। रोड टैक्स की जानकारी भी मिल सकेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह