अयोध्याः मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, उप परिवहन आयुक्त (लखनऊ) राधेश्याम, प्राधिकरण की सचिव ऋतु सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्या सहित संबंधित अधिकारी एवं वाहन स्वामी उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई, जिसे प्राधिकरण ने अवलोकित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उत्तर प्रदेश मोटर यान नियमावली 1998 के नियम-57 के तहत जारी विभिन्न परमिटों, मालवाहन, ठेका गाड़ी, निजी स्कूल सेवायान और स्टेज कैरिज आदि, का अवलोकन कर उन्हें अनुमोदित किया गया।
मोटर गाड़ी अधिनियम 1988 की धारा 72 के अंतर्गत स्टेज कैरिज (मंजिली गाड़ी) हेतु प्राप्त 05 नए आवेदनों पर विचार कर उन्हें स्थायी परमिट की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, पिछली बैठक में स्वीकृत 18 स्टेज कैरिज और 01 नगर बस सेवा परमिट अब तक वाहन स्वामियों द्वारा प्राप्त नहीं किए गए हैं। जिसको विलंब शुल्क सहित प्राप्त करने की तिथि 15 जुलाई, 2025 को समाप्त हो रही है।
प्राधिकरण ने निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी लंबित आवेदक 15 जुलाई 2025 तक विलंब शुल्क जमा कर परमिट प्राप्त कर लें, अन्यथा इस तिथि के बाद परिमिट स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा। यह भी संभावना जताई गई कि कुछ वाहन अवैध रूप से या अन्य परमिट के सहारे संचालन कर रहे हैं। इस संबंध में सभी चेकिंग एजेंसियों, पुलिस, परिवहन विभाग आदि, को इनकी गहन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई