लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन को जोड़ने के लिए कॉन्कोर्स का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए चारबाग स्टेशन के दो प्लेटफार्म पर ब्लाक लिया गया है। चारबाग के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर ट्रैफिक के साथ पॉवर ब्लाक भी लिया जाएगा। कॉन्कोर्स की आधारशिला तैयार करने के लिए करीब 56 दिनों के ब्लाक के चलते 13 ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में बाधित रहेगा। इसके चलते चारबाग आने वाली ट्रेनें सात जुलाई तक आलमनगर व बादशाहनगर होकर चलेंगी।
इसके अलावा झांसी पैसेंजर समेत कई गाड़ियां कानपुर व आलमनगर से ओरिजनेट व टर्मिनेट की जाएंगी। रेलवे की ओर से प्लेटफार्म नंबर चार पर 15, 16 मई और प्लेटफार्म नंबर पांच पर 17 मई से लेकर नौ जुलाई तक ब्लाक रहेगा। इस कारण से गाड़ी संख्या 51813 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी जंक्शन-लखनऊ पैसेंजर नौ जुलाई तक कानपुर तक ही चलाई जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर आलमनगर तक संचालित की जाएगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 54337 लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर व गाड़ी संख्या 54331 लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर लखनऊ से आलमनगर के बीच निरस्त रहेगी। इस अवधि में गाड़ी संख्या 14612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर एक्सप्रेस 15 मई से तीन जुलाई तक लखनऊ के स्थान पर आलमनगर-उतरेटिया स्टेशन से होकर जाएगी। गाड़ी संख्या 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती 15 मई से 26 जून तक, गाड़ी संख्या 22922 गोरखपुर-बांद्रा 20 मई से आठ जुलाई तक बदले मार्ग बाराबंकी-बादशाहनगर-ऐशबाग के रास्ते चलेगी।
गर्मी की छुट्टी मनाने दक्षिण भारत जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। घूमने जाने वालों के लिए ट्रेन का सफर मुश्किल भरा हो सकता है। रेलवे ने जून में दक्षिण भारत जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। दक्षिण मध्य रेलवे के बल्लारशाह-काजीपेट ट्रैक पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग का काम शुरू होना है। इसके चलते 05, 06, 08, 12, 13, 15 व 19 जून को संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12511 गोरखपुर-तिरूवनंतपुरम राप्ती सागर एक्सप्रेस का संचालन बंद रहेगा।
वापसी में 04, 08, 10, 11, 15, 17 व 18 जून को गाड़ी संख्या 12512 तिरूवनंतपुरम-गोरखपुर राप्ती सागर एक्सप्रेस संचालित नहीं होगी। इसी प्रकार 02 व 09 जून को गाड़ी संख्या 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 06 व 13 जून को गाड़ी संख्या 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस, 07 व 14 जून को गाड़ी संख्या 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और वापसी में 09 व 16 जून को गाड़ी संख्या 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस नहीं संचालित की जाएगी। वहीं, 09 व 16 जून को गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और 11 व 18 जून को गाड़ी संख्या 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल