लखनऊ। गर्मियों में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए यूपीपीसीएल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है। उपभोक्ता केयर सेंटर के टोल फ्री नंबर 1912 की सेवाएं अत्यधिक प्रभावी बनाने के मकसद से समीक्षा बैठक का आयोजन शक्ति भवन में किया गया। यूपीपीसीएल के चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक और पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार व वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने कहा कि गर्मियों में उपभोक्ता बिजली सम्बंधी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर फोन करता है। ऐसे में समस्याग्रस्त उपभोक्ता की कॉल तत्काल रिसीव की जाए और किसी भी सूरत में कॉल ड्राप न होने पाए। प्रत्येक जोन में वाट्सएप ग्रुप बनाया जाए और उस ग्रुप में जूनियर इंजीनियर, स्थानीय नागरिक, मीडियाकर्मी और जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। जिससे बिजली कटौती और किसी भी स्थान पर विद्युत व्यवधान होने की सूचना का आदान-प्रदान होता रहे।
उन्होंने कहा कि सभी प्रबंध निदेशक डिस्कॉम के कॉल सेंटर नंबर 1912 की रोजाना समीक्षा करें। कॉल सेंटर के कर्मचारी सभी उपभोक्ताओं से बेहतर व्यवहार करें। किसी भी स्थान पर बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसकी पूरी सूचना तत्काल कॉल सेंटर पर दी जाए। ताकि उपभोक्ता को भी समय से बिजली व्यवधान के कारणों का पता चल सके। साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ता को मैसेज के माध्यम से अवगत कराया जाए। उन्होंने विद्युत व्यवधान की रोजाना समीक्षा करने और शिकायतों का निस्तारण न होने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि टोल फ्री नंबर तत्काल उठे और उपभोक्ता की समस्या हल होने तक उनके सम्पर्क में रहें। प्रबंध निदेशकों को बताया कि शिकायतों के लिए चैटबोट लोकप्रिय हो रहा है। अब आने वाली 25 प्रतिशत से अधिक शिकायतें चैटबोट के माध्यम से आ रही हैं। चैटबोट पर सूचना देना आसान है। इस पर कॉल ड्राप की भी संभावना नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल