लखनऊः मोहर्रम के दौरान सड़कों पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। इसके साथ ही कहीं भी शहर में अतिक्रमण पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें पुलिस के साथ कई और विभागों का सहयोग लिया जा सकता है। इसके लिए अभी से कवायद शुरू कर दी गई है। मगर, आपको जानकार हैरानी होगी कि जिस काम का निरीक्षण करने कई विभागों के लोग निकले थे, उसको पूरा करने और सुधारने की जिम्मेदारी थी इनकी ही थी। नगर निगम और पुलिस विभाग ने जोन-2 और जोन-6 के संभावित ताज़िया जुलूस मार्गों का निरीक्षण आज कर लिया है।
यह निरीक्षण अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में किया गया। इसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हुए थे। जिन रूटों में निरीक्षण किया गया, वहां पर धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), राजकुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, चौक, जीतेंद्र विक्रम सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, बाजार खाला उपस्थित रहे। बाजार खाला, सआदतगंज, चौक एवं तालकटोरा थानों के प्रभारी निरीक्षक, नगर निगम से शिल्पा कुमारी, जोनल अधिकारी-2, मनोज कुमार यादव, जोनल अधिकारी-6, झिल्लूराम, नगर अभियंता-6, विश्वनाथ गुप्ता, अधिशाषी अभियंता, जलकल-2, आलोक श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, उमेश पाल सिंह, अवर अभियंता तथा राम सकल यादव, जोनल सेनेट्री अधिकारी-2 सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण में पाया गया कि चरक चौराहा, गोटा बाजार, सर्राफा बाजार, नक्खास, अकबरी गेट और घंटाघर समेत कई स्थानों पर सड़कें टूटी हैं।
कई जगह पर नालियाँ चोक तथा गंदगी भरी पड़ी है। बिजली के तार पालों से जमीन के करीब तक लटक रहे हैं। रूमीगेट, लाजपत नगर और पाटानाला क्षेत्र में खुले सीवर ढक्कन, लटकते तार और गंदगी पाई गई। नींबू पार्क से हैदरगंज चौराहे तक ओवरब्रिज के नीचे गंदगी मिली। डिवाइडर पर मलबा जमा था। कई जगह पर होर्डिंग्स लगी थी। जगह जगह पर मिल रही कमियों पर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अफसरों को समय से पहले सभी प्रकार की दिक्कतों को दूर करने के लिए कहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह