बांदाः जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी से मौत के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी जे०रिभा व पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की। थाने के बंद कमरे में दोनों अधिकारियों ने तक़रीबन ढाई घंटे तक वार्ता कर पीड़ित परिवार से संवेदना जताते हुए उनकी समस्याओं को जाना है।
ज़िले के दोनों उच्चाधिकारियों को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवार ने आर्थिक मदद की माँग की है। जिसके सापेक्ष जिलाधिकारी ने नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी जे०रिभा व पुलिस अधीक्षक पलास बंसल शुक्रवार को सुबह 11 बजे चिल्ला थाने पहुँचे। उन्होंने मासूम बच्ची के माता पिता और बाबा से तक़रीबन ढाई घंटे तक वार्ता की। वार्ता के दौरान पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना जताने के साथ ही आरोपी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार्जशीट को कोर्ट में दाख़िल कर दो से तीन महीने में ही सजा दिला देंगे।इस बीच दोनों अधिकारियों को अपने बीच पाकर मासूम के माता पिता ने आर्थिक मदद करने की भी माँग की। जिस पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया है। इस मौक़े पर पुलिस अधीक्षक ने मासूम के माता पिता को यह कहा कि अगर गाँव के लोग उनका सहयोग करते तो वह बच्ची को और पहले बरामद कर लेते।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह