पानीपत: पानीपत में तीन साल के बच्चे ने प्यास लगने पर पानी की बोतल की जगह टॉयलेट क्लीनर की बोतल पी ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना रविवार की है।
परिजनों का कहना है कि गलती से पानी की बोतल की जगह टॉयलेट क्लीनर की बोतल रख दी गई। अगर ऐसा न किया जाता तो उनके बच्चे की जान बच जाती। मृतक बच्चे के पिता मोहम्मद सोहेल ने बताया कि वह 18 अप्रैल को काम की तलाश में पानीपत आया था। उसके दोस्त ने उसे यहां किराए पर मकान दिलवाया था। सोहेल ने बताया कि रविवार को उसका छोटा बेटा सोहेब अन्य बच्चों के साथ आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसे प्यास लगी। वह पानी पीने के लिए घर के अंदर गया तो उसने वहां रखी बोतल उठाई और उसे खोलकर पी लिया।
इसके बाद वह अन्य बच्चों के साथ फिर खेलने चला गया। आंगन में खेलते समय मोहम्मद सोहेब की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उल्टी हुई। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना उसकी मां जुबेदा खातून को दी। सोहेब बेहोश पड़ा था। इसके बाद परिजन उसे तुरंत उठाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। डॉक्टरों द्वारा दवा देने के बाद जब बच्चे की हालत में सुधार हुआ तो परिजन उसे घर ले आए।
कुछ देर बाद सोहेब की तबीयत फिर से बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। रास्ते में ही सोहेब की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उसके घर पहुंची। इस संबंध में सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल