लखनऊः इस बार की भीषण गर्मी में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का सुनहरा मौका शहरवालों को मिलेगा। एलडीए की फूड वैली में 42 टॉप ब्रांड्स लाने की तैयारी चल रही है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने चटोरी गली (आशा ज्योति लेन) को और संवारने के निर्देश दिए हैं। फूड वैली में टेन्साइल स्ट्रक्चर से अस्थायी शेड तैयार करने के लिए कहा गया है। इसमें एयर मिस्ट तकनीकि से तापमान को कम कर ठंडक बनाए रखने में मदद मिलती है। समतामूलक चौक के करीब चटोरी गली में फूड वैली बनाने के लिए पुरजोर तैयारी चल रही है। इस स्थान पर पूरे विश्व के 42 बेवरेजेस व फूड ब्रांड्स जुटेंगे।
यहां लोग भीषण गर्मी में भी 26 डिग्री तापमान पर परिवार के साथ बैठकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि समतामूलक चौक के पास आशा ज्योति लेन में 40 वर्गमीटर से 80 वर्गमीटर क्षेत्रफल की 10 दुकानें हैं। इसके अलावा 220 वर्गमीटर क्षेत्रफल का एक आउटलेट भी है। सालों से यह दुकानें बंद पड़ी थीं। अब इनके संचालन के लिए दिल्ली और लखनऊ की दो कंपनियों के साथ पांच वर्ष का अनुबंध किया गया है। योजना है कि यह शहर वासियों के अलावा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी।
एक खास स्ट्रक्चर में भीषण गर्मी के दौरान अंदर का तापमान 22 से 26 डिग्री तक रखने की कवायद चल रही है। इसके अंदर बैठकर लोग व्यंजनों के साथ अच्छे वातावरण का भी आनंद लेंगे। इस स्थान पर बच्चों के लिए किड्स प्ले जोन बनाया जाएगा। विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। पम्प लगाकर पानी की उचित व्यवस्था दी जाएगी। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि स्मारक समिति की पार्किंग से ओपन एयर थियेटर की तरफ आने-जाने के लिए एक और एंट्री प्वाइंट बनाया जाए। गोमती रिवर फ्रंट पर मैरिज लॉन के पास बनाए जा रहे एडवेंचर स्पोर्ट्स जोन का भी आनंद कम नहीं होगा। यहां वॉटर स्पोर्ट्स, जायंट व्हील, स्काई साइकिलिंग, रोप कोर्स सरीखे एडवेंचर स्पोर्ट होंगे। कार्यदायी संस्था को तीन महीने में काम पूरा करने के लिए कहा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह