लखनऊः नगर निगम कर्मियों ने गुरुवार 17 अप्रैल को लोकबंधु अस्पताल के सामने अस्थायी दुकानों को हटा दिया है। अस्पताल में 15 अप्रैल की रात को आग लगने के बाद यहां से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया था। यह कार्रवाई लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कानपुर रोड योजना के अंतर्गत लोकबंधु अस्पताल चौराहे के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों के तहत की गई है। दूसरी ओर 18 अप्रैल को अस्पताल के बाहर फिर से दुकानें लगा ली गई हैं, हालांकि प्राधिकरण का कहना है कि उक्त स्थान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशों पर जोन-8 के जोनल अधिकारी अजीत राय के नेतृत्व में दोपहर 12ः00 बजे से कार्रवाई शुरू की गई थी। इसमें पुलिस और पीएसी के जवानों को भी बुलाया गया था। प्रशासन द्वारा पहले ही दुकानदारों को स्थानांतरण के लिए सूचना दी जा चुकी थी। कार्यवाही के दौरान जोन-8 के कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक देवी शंकर दुबे, एई अवधेश सिंह समेत लखनऊ विकास प्राधिकरण के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह कदम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुधारने, सौंदर्यीकरण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और सार्वजनिक सुविधा को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
एलडीए की ओर से बताया गया कि चौराहे के पुनर्विकास और प्लेस मेकिंग कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कई करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस योजना के अंतर्गत चौराहे का रिडिजाइन, ग्रीन स्पेस का निर्माण, फुटपाथ चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइटिंग एवं अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का स्वागत कर उम्मीद जताई कि यह क्षेत्र अब और अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनेगा। लोकबंधु अस्पताल इन दिनों चर्चा बना हुए है। अस्पताल में आग लगने की जानकारी पाते ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, महापौर सुषमा खर्कवाल के अलावा तमाम और अधिकारी रात में ही पहुंचे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई