लखनऊः नगर निगम और लायन सिक्योरिटी मृतक सफाई कर्मचारी के परिजनों को आर्थिक सहायता देगा। इसी अप्रैल में सफाई कर्मचारी राहुल वाल्मीकि सड़क हादसे में घायल हो गया था। राहुल, लायन सिक्योरिटी के अधीन सफाई कर्मचारी था। उसकी मौत सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई थी। लोगों ने घायल सफाई कर्मी को जल्द ही अस्पताल में भर्ती करा दिया था। डॉक्टर्स भी लगातार उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन बीती 19 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी लायन सिक्योरिटी के फाउंडर्स मेंबर्स को दी गई तो उन्होंने 50,000 हजार रूपये आर्थिक सहायता के रूप में राहुल के परिजनों को पहुंचाया था। बाद में कंपनी की ओर से 2,00,000 रूपये की और आर्थिक मदद दी गई। कंपनी की ओर से कहा गया कि वह मृतक के परिवार वालों के साथ है। कंपनी ने यह भी दावा किया कि राहुल के परिजनों को इंश्योरेंस क्लेम की रकम दिलवाने में पूरी मदद की जाएगी। दूसरी ओर नगर निगम की ओर से भी मृतक के परिजनों को ईपीएफ के अतिरिक्त सहायता फंड से आर्थिक मदद दी जाएगी।
नगर निगम प्रशासन की ओर से विभागीय निर्देश दिए गए हैं कि ईपीएफ भुगतान की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा किया जाए। इस मामले में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित स्वीपर वेलफेयर फंड से 01 लाख रुपये की आर्थिक मदद मृतक के परिजनों को दी जाएगी। बता दें कि राहुल की मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और समाज के लोगों ने धरना शुरू कर दिया था। हालांकि, निगम और कंपनी ने मृतक को न्याय दिलाने के लिए पुरजोर कोशिश की इसीलिए साथी कर्मियों ने जल्द ही धरना समाप्त कर दिया था।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई