लखनऊः 18 करोड़ की सरकारी भूमि अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराने में नगर निगम को बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई के लिए निगम पिछले एक सप्ताह से तैयारी कर रहा था। लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत ग्राम नटकुर, तहसील सरोजनीनगर में बड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा गठित विशेष टीम ने किया।
प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम नटकुर की कई सरकारी भूमि पर स्थानीय लोग कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से मिलकर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं।
यह सभी गाटा नंबर भूमि राजस्व रिकॉर्ड में ऊसर और नवीन परती के रूप में दर्ज हैं। नगर निगम की संपत्ति के रूप में भी यह दर्ज है। प्रभारी अधिकारी संपत्ति संजय यादव के निर्देश में तहसीलदार अरविन्द पांडेय द्वारा गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने किया। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक अविनाश चन्द्र तिवारी, लेखपाल सन्दीप यादव, अनुपम मिश्रा तथा राजस्व लेखपाल विजय प्रताप बहादुर सिंह ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
साथ ही बिजनौर थाने से प्राप्त पुलिस बल व नगर निगम की ईटीएफ टीम ने भी कार्य में सहयोग किया। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यह अभियान सफल रहा। मौके पर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटा दिया। इस कार्रवाई के तहत कुल 1.381 हेक्टेयर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये आंकी गई है।
बीते दिन ग्राम तेराखास, तहसील सदर में एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना था। इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा गठित टीम ने किया। कार्यवाही के लिए प्रभारी अधिकारी, संपत्ति नगर निगम संजय यादव द्वारा आदेश जारी किया गया था। इसके तहत नायब तहसीलदार नीरज कटियार के नेतृत्व में नगर निगम के लेखपाल राकेश यादव, लालू प्रसाद, आलोक यादव एवं विनोद वर्मा की टीम ने मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को खाली कराया। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा ग्राम तेराखास की सरकारी भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीबीडी थाने की पुलिस मौजूद रही। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के तहत मुक्त कराई गई भूमि ग्राम तेराखास की खसरा संख्या-151 में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 0.190 हेक्टेयर बंजर भूमि है। यह भूमि नगर निगम की अभिलेखों में दर्ज है। इसकी वर्तमान बाजारू कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। नगर निगम के अनुसार, संबंधित प्रॉपर्टी डीलर द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कारण उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह