दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड में छापेमारी की है। हाल ही में गिरफ्तार किए गए पांच आतंकियों से पूछताछ के बाद यह रेड की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। खासकर पोटेशियम नाइट्रेट मिला है, जो आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाला अहम रसायन माना जाता है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि यह बरामदगी आतंकी दानिश के ठिकाने से हुई है।
दिल्ली पुलिस ने दानिश समेत पांच आतंकियों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। दानिश को 10 सितंबर को लोअर बाजार थाना क्षेत्र के न्यू तबारक लॉज से पकड़ा गया था। इसके बाद अदालत से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को 12 दिनों तक पूछताछ की अनुमति मिली। दानिश की गिरफ्तारी के बाद उसके नेटवर्क और योजनाओं का पता लगाने के लिए लगातार छानबीन की जा रही है।
इस मामले पर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) भी पूरी तरह से सक्रिय है। एटीएस दानिश के झारखंड में फैले नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है। इसके लिए एटीएस दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से लगातार संपर्क में है। साथ ही टेक्निकल और ह्यूमन इनपुट को भी खंगाला जा रहा है, ताकि इस आतंकी नेटवर्क की गहराई तक जानकारी मिल सके। दानिश के संपर्कों की जांच पूर्व में पकड़े गए आतंकियों से भी की जा रही है। इसमें लोहरदगा का आतंकी फैजान उर्फ फैज, रांची से गिरफ्तार अलकायदा इंडिया सब-कॉन्टिनेंट का मास्टरमाइंड डॉ. इश्तियाक और उसके सहयोगी शामिल हैं।
डॉ. इश्तियाक को पहले दिल्ली पुलिस ने झारखंड एटीएस के सहयोग से पकड़ा था और उस दौरान भी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ था। उस समय पता चला था कि आतंकी झारखंड में अपना प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बना चुके थे। दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई से साफ है कि आतंकी संगठनों की जड़ें न केवल राजधानी बल्कि झारखंड तक फैली हुई हैं। ताजा बरामदगी और पूछताछ से इस नेटवर्क के कई राज खुलने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में बड़ी साजिशों को नाकाम करने में मदद मिल सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल