Rohini Acharya: बिहार में RJD की करारी हार के बाद लालू परिवार में कलह बढ़ गई है। रोहिणी आचार्य ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और उनके साथियों संजय यादव व रमीज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच, लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी बहन रोहिणी के अपमान से भड़क गए हैं। उन्होंने ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य से जुड़े विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जनशक्ति जनता दल के इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है कि इस घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा। समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर है।
तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल के इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कहा, "मेरी बहन का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" सुन लो जयचंदों, अगर परिवार पर हमला करेंगे, तो बिहार की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। तेज प्रताप यादव ने राजद प्रमुख लालू यादव से आग्रह करते हुए कहा, "आपका एक इशारा, और बिहार की जनता इन जयचंदों को खुद ही मिट्टी में मिला देगी।"
यह लड़ाई किसी दल की नहीं- परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है। तेज प्रताप ने आगे लिखा, "कल की घटना ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, उसे मैंने बर्दाश्त कर लिया, लेकिन मेरी बहन का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" सुन लो जयचंदों , अगर आप परिवार पर हमला करेंगे, तो बिहार की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।"
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी ने कहा कि उन पर चप्पलों से भी हमला किया गया। दरअसल एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकीं रोहिणी लंबे समय से सिंगापुर में अपने पति के साथ रह रही हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा की।
बाद में, शनिवार को, एक फ्लाइट में चढ़ते समय उन्होंने कहा, "अब मेरा कोई घर नहीं है।" जब उन्होंने पार्टी की हार की ज़िम्मेदारी लेने की बात कही, तो उन पर चप्पलें फेंकी गईं। रोहिणी ने संजय यादव, रमीज़ और तेजस्वी यादव का नाम लिया। फिर, रविवार को, रोहिणी ने आरोप लगाया कि उनके भाई तेजस्वी यादव के कुछ सहयोगी कह रहे थे, "मैंने अपने पिता को गंदी किडनी दी," और बदले में उन्हें करोड़ों रुपये और पार्टी का टिकट मिला।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह