Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। तेज प्रताप ने कहा कि “तेजस्वी अभी बच्चे हैं, चुनाव के बाद उन्हें झुनझुना थमा देंगे।
बिहार में एक वक्त ऐसा भी रहा है, जब लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनके परिवार के लोगों की तूती बोलती थी। यहां सत्ता में चाहे जो राजनीतिक दल हो, लालू के परिवार का दबदबा बना रहता था, लेकिन अब लालू के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के साथ चुनाव मैदान में हैं। भाइयों में आपसी टकराव के कारण कहीं न कहीं लालू यादव की साख और उनकी पार्टी राजद कमजोर पड़ती नजर आ रही है। इस बीच तेज प्रताप यादव ने परिवार और अपने पिता की पार्टी (राजद) के खिलाफ नई पार्टी बनाकर बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तेजस्वी लगातार महुआ में सभाएं कर रहे हैं, लेकिन अगर वे हमारे इलाके में आएंगे तो हम भी राघोपुर जाएंगे। तेज प्रताप ने दावा किया कि जनता सब जानती है और चुनाव के बाद असली तस्वीर साफ हो जाएगी।

महुआ विधानसभा क्षेत्र इस बार सुर्खियों में है क्योंकि यहां दो सगे भाइयों के बीच राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल रहा है। तेज प्रताप यादव जहां अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले चुनावी मैदान में हैं, वहीं तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेतृत्व में सीएम पद के दावेदार हैं। तेजस्वी लगातार महुआ पहुंचकर प्रचार कर रहे हैं और जनता से राजद के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर, तेज प्रताप भी राघोपुर जाकर जनसभाएं कर रहे हैं और जनता को यह संदेश दे रहे हैं कि असली संघर्ष जनता की भलाई के लिए है, न कि सिर्फ सत्ता पाने के लिए।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लालू प्रसाद यादव पर दिए गए बयान पर भी तेज प्रताप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “यह चुनाव है, कोई भी कुछ भी कह सकता है।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनता सब समझती है और झूठे वादों से अब वह गुमराह नहीं होगी। तेज प्रताप के इस बयान ने न सिर्फ विपक्ष बल्कि महागठबंधन खेमे में भी हलचल मचा दी है।
तेज प्रताप यादव चुनावी सभाओं में बार-बार तेजस्वी यादव की नीतियों और घोषणाओं को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के वक्त हर कोई वादे करता है, लेकिन असली परख चुनाव के बाद होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब विकास चाहती है, केवल नारों से नहीं बल्कि काम से।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल