लखनऊ, शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड, अवैध पार्किंग एवं जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद विशेष संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर कुल 88 वाहनों पर चालान तथा 41 वाहन सीज किए गए हैं। दूसरी ओर नगर निगम की टीम जोन छह में लगातार अभियान चलाकर सड़कों से दुकानें हटवा रही है। जहां जरूरत होती है, वहां पुलिस भी बुलाई जा रही है।
लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देशों में जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए एक विशेष संयुक्त समिति का गठन किया गया। इसमें स्थानीय अपर नगर मजिस्ट्रेट/एसीपी व परिवहन विभाग के अधिकारी सम्मिलित है। उक्त समिति तीन जून से लगातार अभियान चला रही है। लखनऊ शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान चलाने के लिए सभी एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं।
शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरूद्ध जिले के मुख्य स्थान जैसे होटल क्लार्क अवध के पीछे, घंटाघर चौक, मडियांव सीतापुर रोड, पालीटेक्निक, अर्जुनगंज में विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में गठित समिति द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई छोटी तथा बड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। नगर निगम की टीम भी जुर्माना लगा रही है। जहां कार्रवाई कर रही है, वहां की जानकारी पुलिस को भी दी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह