Swami Prasad Morya: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में अपनी जनता पार्टी (RSSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने हमला कर दिया। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने युवक को पकड़कर बुरी तरह पिटाई की। बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस घटना के लिए करणी सेना को जिम्मेदार ठहराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला बुधवार को रायबरेली से फतेहपुर जा रहा था। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे थे। दोपहर में जब स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला रायबरेली के सारस चौराहे पर पहुंचा, तो यहां तमाम कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जमा हुई थे।
इस दौरान एक युवक ने पहले मौर्य को पीछे से माला पहनाई और फिर थप्पड़ मारकर वहां से भागने लगा लेकिन मौर्य के समर्थकों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवक को कार्यकर्ताओं से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों को बताया कि यह हमला करणी सेना के लोगों ने किया है। ये लोग योगी सरकार के गुंडे हैं और एक ही जाति का होने का फायदा उठा रहे हैं।
वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि कैसे युवक भीड़ में घुसकर मौर्य (Swami Prasad Morya) पर हमला करने का मौका ढूँढ़ता है। मौका पाकर वह बॉडीगार्ड की नज़रों से बचकर उसके सिर पर थप्पड़ जड़ देता है। हमले के तुरंत बाद युवक मौके से भागने की कोशिश करता है लेकिन कार्यकर्ता उसे पकड़ लेते हैं और उसकी बुरी तरह पिटाई कर देते हैं।
इस हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। युवक ने पीछे से उसके सिर पर थप्पड़ मारा, जो हल्का सा उसके और कार्यकर्ता के सिर पर लगा। युवक को तुरंत पकड़ लिया गया। हमले के बाद बॉडीगार्ड और कार्यकर्ता युवक पर टूट पड़े और उसे पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई