सुलतानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील बल्दीराय की ओर से गुरुवार को बहुरावां स्थित विंदेश्वरीगंज बाजार में व्यापारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से विंदेश्वरीगंज कस्बे का व्यापार मंडल गठित किया गया। इसमें रमाकांत वैश्य को अध्यक्ष, सचिन पांडेय को महामंत्री और विष्णु सागर को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर नंद किशोर गुप्ता, हरिश्चंद्र जायसवाल, अरविंद कुमार अग्रहरि, जितेंद्र साहू, अवधेश अग्रहरि और राहुल अग्रहरि को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद की बागडोर सरयु प्रसाद चौरसिया, कालीचरण अग्रहरि, जयप्रकाश सिंह, अजीत सिंह और अनिल द्विवेदी को सौंपी गई। वहीं रूपेश द्विवेदी को संरक्षक नियुक्त किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने जीएसटी दर घटाकर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है, जो व्यापार जगत के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” का नारा दोहराते हुए व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील की।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रहरि और तहसील अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने भी विचार रखे। मुकेश अग्रहरि ने कहा कि तहसील क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों में व्यापार मंडल का गठन कर व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी और किसी भी कीमत पर उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र अग्रहरि ने किया। बैठक में राम उचित दूबे, दुर्गज प्रजापति, गुड्डू तिवारी, राधेश्याम, दीपू सिंह, अभिषेक अग्रहरि, दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव