सुल्तानपुर : नवरात्रि के अवसर पर अलीगंज-कुड़वार मार्ग स्थित राजापुर बाजार में आयोजित ’खाटू श्याम भजन संध्या’ में भक्त पूरी रात आध्यात्मिक रंग में सराबोर दिखाई दिए। भक्ति, संगीत और श्रद्धा का ऐसा संगम दिखाई दिया कि पूरा माहौल जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित कृष्ण कुमार मिश्र और राजेश तिवारी (कालिकन धाम) के वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना से हुई। जैसे ही संध्या ढली और मंच से पहले भजन की आध्यात्मिकता की खुश्बू फैली वहां उपस्थित भक्तजन श्याम भक्ति में झूम उठे। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी जबरदस्त थी कि दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिली।
गायक नीरज चौधरी ने आरती के साथ मंच की बागडोर संभाली, वहीं पंकज खत्री और दिनेश क्षत्रिय बंधुओं ने अपने भजनों से श्रोताओं को के रस में डुबोए रखा लेकिन जब मंच पर गोंडा की प्रसिद्ध भजन गायिका दीपिका मिश्रा पहुंचीं, तो पूरा ही समां ही बदल गया। हमको तो आसरा है हे श्याम आपका और हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा जैसे भजनों पर भक्त रातभर झूमते रहे।
कार्यक्रम में टिंकू म्यूजिक ग्रुप (बहराइच) समेत अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति रस घोल दिया। हालांकि कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि कुछ बाहरी कलाकारों को देर से मंच मिला, जिससे कई श्रद्धालु कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही लौटने लगे। इस पर आयोजन समिति से भविष्य में समयबद्ध मंच व्यवस्था की मांग की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, भाजपा नेत्री मनीषा पांडे, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव, डॉ. सुरेश यादव, व ग्राम प्रधान सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर पूरा वातावरण श्याम भक्ति में सराबोर हो गया। हर आंख नम, हर दिल भावुक और हर जुबां पर बस एक ही स्वर था।
जय श्री श्याम, हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई