सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। अमहट चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुरानी हवाई पट्टी अमहट के पास से चोरी की 10 मोटर साइकिलों के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अयोध्या निवासी शुभम कुमार, आयुष दूबे और अम्बेडकरनगर निवासी महान दूबे और सचिन तिवारी के रूप में हुई। कोतवाली नगर पुलिस ने मौके से एचएफ डीलक्स, पैशन प्लस, बजाज प्लेटिना, डिस्कवर, स्प्लेंडर प्लस, पल्सर समेत कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से कई गाड़ियों की नंबर प्लेट और इंजन-चेचिस नंबर अपठनीय पाए गए हैं।
नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि इन मोटर साइकिलों को उन्होंने अलग-अलग जगहों से चुराया था और आज उन्हें बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक यदुवीर सिंह, उप निरीक्षक शिवानन्द यादव, विनय कुमार सिंह, संतोष पाल सिंह, हेड कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा, ऋषिराज सिंह, कांस्टेबल नरसिंह, राम प्रकाश, चन्दन यादव, सत्येन्द्र कुशवाहा ने मुख्य भूमिका निभाई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई