सुल्तानपुरः साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पेटीएम मशीन इंस्टॉल करने के बहाने दुकानदारों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर निवासी सचिन पुत्र विजयपाल और उत्कर्ष पुत्र स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद के रूप में हुई है।
सचिन खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताता था और दुकानदारों से संपर्क कर और मशीन इंस्टॉल करने के बहाने उनका सिम कार्ड अपने मोबाइल में डालकर खाते में लॉगिन कर लेता था। इसके बाद वह खाते से रुपये उड़ाता था।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक आईफोन 14 बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने कुड़वार की एक महिला से 5,380 रुपये, धनपतगंज में अंडे की दुकान से 80,000 रुपये, और बल्दीराय में जाबिर अली की दुकान से तीन दिनों में 7,500 रुपये निकाले थे।
दोनों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना, धनपतगंज, और बल्दीराय थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी कुँवर अनुपम सिंह और एएसपी अखंड प्रताप सिंह के निर्देशन में सीओ नगर प्रशांत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह