सुल्तानपुर: बल्दीराय थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 276 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर बल्दीराय थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि हैधना खुर्द नहर के पास दो युवक नशीले पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्परता दिखाते हुए उन्हें घेर लिया और दोनों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शत्रुघ्न सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह निवासी हैधना खुर्द और मुकेश दुबे पुत्र झब्बर दुबे निवासी ऊपर पारा मजरा बिही निदूरा के रूप में हुई है।
दोनों तस्कर लंबे समय से स्मैक की तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई