सुल्तानपुर : धनपतगंज ब्लाक के टीकर गांव में गुरुवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिला। यहां ग्राम प्रधान उमा मिश्रा के नेतृत्व में दुख-दूरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के करीब 25 से 30 गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भजन संध्या और "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
तिरंगा यात्रा गांव के श्री राम पार्क से शुरू हुई और पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद पुन: श्री राम पार्क के पास समाप्त हुई। गांव की गलियों में तिरंगा यात्रा का नजारा उत्साह से भरा हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामीण शामिल हुए। प्रधान प्रतिनिधि और समाजसेवी धर्मेश मिश्रा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से गांव के विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए इस तरह के आयोजनों की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थान गांव की पूज्य कुलदेवी अंगार माटी मैय्या का पावन धाम भी है, जिससे इस स्थान का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
इस खास मौके पर गांव में उत्सवी माहौल रहा। लोगों ने देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा लहराया। कार्यक्रम में सुधाकर मिश्र, हरिगेंद्र मिश्र, वीरेंद्र शर्मा, बड्डन बाबा, शिव प्रसाद मिश्र समेत हजारों लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। टीकर गांव का यह आयोजन न सिर्फ सांस्कृतिक एकता और जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि ग्रामीण समाज में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की नई मिसाल भी पेश की।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह