सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित बेला पश्चिम गाँव में एक आदमखोर सियार ने 12 घंटे तक उत्पात मचाया। शुक्रवार शाम 3 बजे से सुबह 3 बजे तक इस सियार ने दर्जनों ग्रामीणों और उनके मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
गाँव निवासी तुलसीराम यादव ने बताया कि शाम को जब वह अपनी गाय-भैंस चरा रहे थे, तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया। वह लाठी लेकर सियार के पीछे दौड़े तो सियार भाग गया, लेकिन सियार ने फिर कई अन्य ग्रामीणों को निशाना बनाया। हमले में मिहीलाल की दो भैंसें, संजय सिंह, भवन पाल की बेटी, स्वामीनाथ की बहन कैलाशपति, संतलाल मौर्य, पंडोही मौर्य के बेटे, छतुन हरिजन के बेटे, अमरनाथ शर्मा, दीपक पुत्र रामशतन, शिवम पुत्र शिवलाल और रामविलास की पत्नी आशा देवी घायल हो गए। लोग पूरी रात डर के मारे जागते रहे।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम तुरंत गाँव पहुँची और घायलों से मिलकर घटना की जानकारी जुटाई। वन दरोगा डीपी पांडेय ने बताया कि यह सियारों का प्रजनन काल है, इसलिए वे आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग 24 घंटे मदद के लिए तैयार है। टीम में वन दरोगा डीपी पांडेय, बीट प्रभारी विजय बहादुर सिंह, दूधनाथ यादव और वाचर सोनू गुप्ता शामिल थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई