सुल्तानपुर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की एक विशाल जनसभा 17 सितंबर को इसौली विधानसभा क्षेत्र के वलीपुर बाजार खेल मैदान में आयोजित होगी। जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और अरविंद राजभर संबोधित करेंगे।
कुड़वार ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुभासपा पिछड़े, गरीब और वंचित वर्ग की आवाज लगातार उठा रही है और हर शोषित को न्याय दिलाना पार्टी का लक्ष्य है। बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से इसौली विधानसभा से भाजपा को केवल दो बार ही जीत मिली है।
इस बार कोशिश है कि एनडीए गठबंधन के सहयोग से इसौली में जीत सुनिश्चित की जाए। सुभासपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं इसकी घोषणा करेंगे। सुभासपा के जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है। पार्टी जिले की किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अगर इसौली से मौका मिला तो सुभासपा भारी मतों से जीतेगी। इस मौके पर कुड़वार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रमुख महासचिव संतोष राणा, प्रदीप कुमार पीटर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह