सुल्तानपुरः उप जिला मजिस्ट्रेट मंजुल मयंक ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र में खाद्यान्न स्टॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिव शक्ति टेंडर्स, अम्बे ट्रेडिंग कंपनी में भारी अनियमितताएं पाई गईं। शिव शक्ति टेंडर्स में अभिलेखों के अनुसार 45.55 कुंतल गेहूं का स्टॉक था, जबकि भौतिक रूप से वहां 300 कुंतल गेहूं पाया गया।
इस प्रकार गेहूं में 254.45 कुंतल का अंतर पाया गया। साथ ही स्टॉक धारकों द्वारा नियमानुसार शुल्क भी जमा नहीं किया गया है, जिसका कुल बकाया 11,765 रुपये है। वहीं अम्बे ट्रेडिंग कंपनी में अभिलेखों के अनुसार गेहूं का स्टॉक 60 कुंतल, धान 248.25 कुंतल और चावल 162 कुंतल था, जबकि भौतिक रूप से 150 कुंतल गेहूं, 306 कुंतल धान और 162 कुंतल चावल पाया गया।
इस प्रकार गेहूं में 90 कुंतल और धान में 57.75 कुंतल का अंतर पाया गया। इसके अलावा इस कंपनी द्वारा नियमानुसार शुल्क का भुगतान भी नहीं किया गया है तथा कुल 39,370 रुपये शुल्क बकाया है। एसडीएम मंजुल मयंक ने बताया कि इन अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि इस तरह की अनियमितताओं को रोका जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह