सुल्तानपुरः राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को तिकोनिया पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिक, बुद्धिजीवी और शिक्षक शामिल हुए। ज़िला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और "वोट चोर, गद्दी छोड़ो" के नारे के साथ समर्थन जुटाया।
शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ़ हस्ताक्षर अभियान नहीं, बल्कि जन घोषणापत्र है। जनता अब भाजपा की तानाशाही और छल-कपट को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह जन आंदोलन भविष्य में सरकार की नींव हिला देगा।
ज़िला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। जनादेश की चोरी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। हर असहमति की आवाज़ को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। नेताओं ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। इसमें लाखों हस्ताक्षर होंगे।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, वरिष्ठ नेता सलाउद्दीन हाशमी, हौसिला प्रसाद भीम, रणजीत सिंह सलूजा, कमर खान, सुब्रत सिंह, अवीश अहमद, सुनील सिंह चौहान, हामिद राईनी, गुड्डु जयसवाल, सुरेश चंद्र मिश्रा, अतीक अहमद, अवधेश गौतम, जाकिर हसन, मोहसिन सलीम, इमरान अहमद, इंतजार अहमद, शाहबाज खान, श्याम लगन कोरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह