सुल्तानपुर: जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला एवं सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अलका शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर से 5 सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। यह विशेष अभियान 01 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे जिले में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं, बल्कि परिवारों के उजड़ने का कारण बनती हैं। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
एआरटीओ अलका शुक्ला ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूल–कॉलेजों, बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जागरूकता वाहनों के माध्यम से ऑडियो-वीडियो संदेशों, पंपलेट और पोस्टरों के जरिए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना जैसी लापरवाहियों से गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं, जिन्हें नियमों के पालन से रोका जा सकता है।
इस अवसर पर वाहनों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता स्टिकर लगाए गए तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सड़क पर चलने वाला प्रत्येक व्यक्ति चालक हो या पैदल यात्री सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, यातायात पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरे माह विभिन्न जागरूकता रैलियां, शिविर, विद्यालयों में कार्यक्रम तथा चेकिंग अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल