सुल्तानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को जिला सूचना विभाग द्वारा तिकोनिया पार्क में भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, सुभासपा संगठन मंत्री मनोज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर, मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप और स्वरोजगार जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से जनता तक पहुँचाई गई।
इससे आम लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ने और सेवा कार्यों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए सबसे अधिक काम करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और देश के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई