सुलतानपुर: विकासखंड कुड़वार की पंचायत बेला पश्चिम के अंतर्गत आने वाले 16 परिषदीय विद्यालयों की सहभागिता से कम्पोजिट परिषदीय विद्यालय पूरे ऋषि में एक दिवसीय भव्य पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राममूर्ति दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया तथा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, पीटी प्रतियोगिता आदि विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया।
दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम:
बालक वर्ग:
100 मीटर - आर्यन (कम्पोजिट स्कूल पूरे ऋषि)
200 मीटर - अभिनंदन (कम्पोजिट स्कूल पूरे ऋषि)
400 मीटर - निखिल तिवारी (कम्पोजिट स्कूल विनायकपुर)
बालिका वर्ग:
100 मीटर - साथिया (जूनियर हाई स्कूल नरोत्तमपुर)
200 मीटर - इशिका (कम्पोजिट स्कूल राजापुर)
400 मीटर - मानवी तिवारी (पूरे फैजू मियाँ)
कबड्डी प्रतियोगिता:
बालक वर्ग: प्राथमिक विद्यालय कोटिया ने बेला पश्चिम को 13-6 से हराकर खिताब जीता।
कप्तान शाहिद राजा के नेतृत्व में मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद मेहरब, मोहम्मद अल्फाज खान, मोहम्मद कौसर, मोहम्मद अहसान और सनाहिल रजा ने शानदार प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग: बेला पश्चिम ने कोटिया को 13-2 से हराकर जीत हासिल की।
टीम की कप्तान अनन्या गुप्ता के नेतृत्व में काव्या, संध्या, अन्या प्रजापति, अंशी, मानसी, श्रेया पांडेय, आस्था पाल और मानसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पीटी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान - कम्पोजिट विद्यालय पूरे ऋषि,
द्वितीय स्थान - राजापुर,
तृतीय स्थान - कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल नरोत्तमपुर। गोला फेंक: निखिल (कम्पोजिट विद्यालय पूरे ऋषि)
चक्का फेंक: आदर्श (कम्पोजिट विद्यालय पूरे ऋषि)। कबड्डी (जूनियर वर्ग): डोमनपुर विजेता और राजापुर उपविजेता रहा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य उमेश सिंह ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रणधीर सिंह, के.के. सिंह, अजीत प्रताप सिंह, मनोज कुमार मौर्य, श्याम सुंदर यादव, सुरेंद्र कुमार मौर्य सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े