सुल्तानपुरः आज रविवार को कुड़वार बाजार की सड़कों पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की सेना के पराक्रम को नमन करते हुए भाजपा कुड़वार मंडल परिवार के लोगों ने उनके सम्मान में भव्य "भारत शौर्य तिरंगा यात्रा" निकाली। भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला ने किया। भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम के समापन पर बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारत की तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों और 11 हवाई मार्गों को नष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि भारत के पराक्रम का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। सेना ने आतंकवाद को मिटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सेना ने अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है। समय आने पर हम पूरी पिक्चर दिखाएंगे। भाजपा जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब बर्दाश्त नहीं करता, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है।
ओम प्रकाश बजरंगी ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का गौरवशाली बदला लिया. ऑपरेशन सिन्दूर अभी ख़त्म नहीं हुआ है. तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बबिता तिवारी, श्याम बहादुर, मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा, यज्ञ प्रसाद, विशाल जयसवाल, राम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल