सुल्तानपुरः पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने दी पूरी प्रगति रिपोर्ट
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मंत्री का स्वागत किया और विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अगस्त माह में विकास कार्यों की प्रगति में जिले की 35वीं रैंकिंग की भी जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों के जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
सदर विधायक एवं एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्युत आपूर्ति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस पर मंत्री ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्रवार विद्युत आपूर्ति की अनुसूची सार्वजनिक की जाए तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कुसुम योजना का प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक किसानों को सोलर पंप का लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा, जिससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल