सुल्तानपुर : सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने बुधवार को जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय से की, जहां बड़ी संख्या में आमजन उनसे मिलने पहुंचे। विधायक ने लोगों से आत्मीय मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके पश्चात विधायक विनोद सिंह जिला पंचायत सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के पत्रकारों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं और हालचाल जाना। बैठक के दौरान जिले से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर संवाद हुआ। पत्रकारों द्वारा उठाई गई विभिन्न जन समस्याओं को विधायक ने गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इसके बाद विधायक नगर क्षेत्र के विवेक नगर मोहल्ले में स्थित वृंदावन बरनवाल सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया तथा भारत माता की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया तथा हिंदू समाज से संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक विनोद सिंह इमलिया कला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने संतोष सिंह की माता जी की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अपने भ्रमण के दौरान विधायक विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर आम लोगों से मिले, उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। विधायक के इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह