सुल्तानपुरः "मिशन शक्ति 5.0" के अंतर्गत गुरुवार को सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशेष मेगा इवेंट का आयोजन किया गया, जहां गनपत सहाय पीजी कॉलेज की बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षिता तिवारी को सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित करना था।
सांकेतिक जिलाधिकारी की भूमिका निभाते हुए हर्षिता ने जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ अधिकारियों के साथ संवाद किया, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता झलकती रही।
हर्षिता ने इस अवसर पर कहा कि बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि वे अपने परिवार, समाज और जनपद का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि आज उन्हें सांकेतिक जिलाधिकारी बनने का मौका मिलकर बेहद गर्व और खुशी महसूस हो रही है। उनका सपना है कि वे भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर समाज और देश की सेवा करें।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि "मिशन शक्ति" जैसी पहलें बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व भावना को प्रोत्साहित करती हैं। इससे न केवल बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी जाता है।
इस मौके पर डॉ. दीपा सिंह, रेखा गुप्ता, संतोष पाल, सरोज यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हर्षिता की सराहना की और भविष्य में उसके उज्ज्वल करियर की कामना की। यह आयोजन जनपद की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03