सुल्तानपुर: भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष के माध्यम से संभागीय आयुक्त को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में किसानों ने दुग्ध उत्पादक किसान समितियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसान नेता हृदयराम वर्मा ने आरोप लगाया कि किसानों का भुगतान 80 से 90 दिन तक लंबित रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुग्ध समिति के कुछ पदाधिकारी जिलाधिकारी को मैनेज करने की बात कह रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। किसानों ने हाथों में झंडे व बैनर लेकर नारेबाजी की और लंबित भुगतान का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह