सुल्तानपुरः सुल्तानपुर जिले की आस्था और ऐतिहासिक दुर्गा पूजा का सैलाब उस समय और बढ़ जाता है जब विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा में गंगा-जमुनी तहजीब और सभी धर्मों के लोग अनेकता में एकता की मिसाल कायम करते हैं।
जिले की प्रमुख समाजसेवी संस्था प्रताप सेवा समिति द्वारा डाकखाना चौराहा पर चिकित्सा शिविर लगाकर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा विश्व में विशेष स्थान रखती है।
उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा हर जगह बरसती है और माता के भक्त साल भर इस दिन का इंतजार करते हैं। चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सकों ने दवा के साथ परामर्श भी दिया। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी 'महिला' डॉ. आरके यादव ने चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जिले की दुर्गा पूजा आस्था और अनेकता में एकता का सशक्त संगम है।
उन्होंने कहा कि माता रानी के दर्शन करने वालों को मेले में खुले खाद्य पदार्थ, कटे फल और तैलीय खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य शिविर में बी-फार्मा और डी-फार्मा प्रशिक्षु आकाश मिश्रा, आफताब अहमद, मोहम्मद आकिब, अभिषेक, अन्नू श्रीवास्तव लगातार सेवा दे रहे हैं। इसी तरह प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही, अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, मुकुल श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, रेहाना बेगम, अर्चना सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता प्रतिदिन मौजूद रहकर माता रानी के भक्तों की सेवा में लगे रहते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई