अलीगंज, सुलतानपुर: स्थानीय क्षेत्र के ऊंचगांव में आयोजित खेलो इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में चकौदी और चंडेरिया की मजबूत टीमें आमने-सामने थीं। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले ने खेल प्रेमियों को अंत तक बांधे रखा।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर चकौदी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। चकौदी की ओर से बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखा, जिससे विपक्षी टीम पर दबाव बना। हालांकि अंतिम ओवरों में चंडेरिया के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए रन गति पर कुछ हद तक अंकुश लगाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडेरिया टीम ने कप्तान अल्ताफ अहमद के कुशल नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। टीम की शुरुआत सधी हुई रही और मध्यक्रम में शकील अहमद ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। शकील अहमद ने 70 रनों की शानदार पारी खेलते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और जीत की नींव रखी। अन्य बल्लेबाजों ने भी उनका अच्छा साथ दिया।
चंडेरिया टीम ने केवल 13.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 रन बनाते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। जीत के साथ ही मैदान में जश्न का माहौल देखने को मिला।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता चंडेरिया टीम के कप्तान अल्ताफ अहमद को ₹1 लाख नकद पुरस्कार एवं चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता चकौदी टीम को ₹50 हजार नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए वकार अहमद को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि फाइनल में 72 रन और 2 विकेट लेने वाले शकील अहमद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, एडवोकेट रवि मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सिंह, बृजेश अग्रहरी, आशीष जायसवाल, इमरान अहमद, सुरेश मिश्रा, नीरज सिंह, सुनील मिश्रा, यू.वी. सैफ, शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार जताया।
अन्य प्रमुख खबरें
पश्चिम बंगाल में विज्ञान और स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, केंद्र की बड़ी योजनाएं होंगी लागू
2026-05-27
हिमाचल में 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश, भाजपा के आरोपों को नकारा
2026-05-27
2026-05-26
2026-05-26
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों को लेकर हल्ला बोल, 50 पैसे से 1 रुपये किलो रहा दाम
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में अवैध मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, 800 किलो से ज्यादा मिलावटी मसाले जब्त, एक गिरफ्तार
2026-05-26
मैहर में बनेगा भव्य मां शारदा लोक, 264 करोड़ से होंगे विकास कार्य, पर्यटन को लगेंगे पंख
2026-05-26
2026-05-26
यूपी में न्याय के लिए टॉवर पर चढ़ने का नया ट्रेंड वायरल, वाराणसी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
2026-05-26
2026-05-26
नकली सरकारी पोर्टल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, यूपी से MCA डिग्रीधारक गिरफ्तार
2026-05-26
पन्ना में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26