श्रीगंगानगरः श्री गंगानगर के सूरतगढ़ में नए न्यायालय भवन के बजट आवंटन और एक अतिरिक्त जिला न्यायालय खोलने की मांग को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने बुधवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बार संघ न्यायिक सूरतगढ़ के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने शहर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नाम पर आमजन से प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी।
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के मुखौटे पहनकर तथा ‘जर्जर न्यायालय भवन से हादसे की आशंका’, ‘असक्षम सरकार’, ‘गरीब सरकार परेशान जनसमुदाय’ जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर गले में डालकर हाथों में कटोरे लिए दुकानों पर जाकर सरकार की सहायता के नाम पर धन एकत्र करने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
बार संघ न्यायिक अध्यक्ष अनिल भार्गव ने बताया कि अधिवक्ता पिछले 27 दिनों से धरना देकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि न्यायालय भवन की जर्जर स्थिति के बावजूद बजट आवंटन नहीं किया जा रहा, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष उदित नारायण ने बताया कि अधिवक्ता सतवीर सिहाग पिछले सात दिनों से आमरण अनशन पर हैं, जबकि 23 दिनों से क्रमिक अनशन जारी है। बावजूद इसके सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई है। बुधवार को अधिवक्ता रविंद्र कुमार और विकास बिश्नोई क्रमिक अनशन पर बैठे।
अनशनरत अधिवक्ता के स्वास्थ्य की जांच सिटी पुलिस के हेडकांस्टेबल महावीर सिंह की मौजूदगी में चिकित्सक संदीप बिश्नोई की टीम ने की। जानकारी के अनुसार सात दिनों में अनशनकारी अधिवक्ता का लगभग साढ़े सात किलो वजन कम हो चुका है।
आंदोलन को भारतीय किसान संघ राजस्थान (जोधपुर प्रांत) के जिला प्रचार मंत्री अजीत सिंह भाटी और तहसील अध्यक्ष सुधीर गोदारा ने समर्थन पत्र सौंपकर समर्थन दिया। जयपुर, सीकर और हनुमानगढ़ से आए अधिवक्ताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को प्रदेश स्तर पर व्यापक बनाने की बात कही।
धरना स्थल पर महफूज आलम, राजीव शर्मा, पंकज छाबड़ा, आदित्य झोरड़, सुनीता बनानी, रचना शर्मा, अनीता सैन, रिया स्वामी और राकेश नायक सहित अन्य अधिवक्ताओं ने संबोधित किया और मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-26
2026-05-26
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों को लेकर हल्ला बोल, 50 पैसे से 1 रुपये किलो रहा दाम
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में अवैध मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, 800 किलो से ज्यादा मिलावटी मसाले जब्त, एक गिरफ्तार
2026-05-26
मैहर में बनेगा भव्य मां शारदा लोक, 264 करोड़ से होंगे विकास कार्य, पर्यटन को लगेंगे पंख
2026-05-26
2026-05-26
यूपी में न्याय के लिए टॉवर पर चढ़ने का नया ट्रेंड वायरल, वाराणसी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
2026-05-26
2026-05-26
नकली सरकारी पोर्टल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, यूपी से MCA डिग्रीधारक गिरफ्तार
2026-05-26
पन्ना में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26
अस्पताल में चार महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप, डिलीवरी के बाद दिया जाने वाला इंजेक्शन जांच में फेल
2026-05-26
2026-05-26