यूपी में न्याय के लिए टॉवर पर चढ़ने का नया ट्रेंड वायरल, वाराणसी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार की सुबह एक युवती अपनी मांग को लेकर 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई।
खबर विस्तार : -
Uttar Pradesh News:परिवार समाज या सरकार से उपेक्षित लोगों ने न्याय पाने का एक नया ट्रेंड शुरु किया है। यूपी के कई जिलों में यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। न्याय पाने का यह तरीका है तो काफी जोखिम भरा, लेकिन न्याय की गारंटी के रुप में खूब इस्तेमाल हो रहा है। पिछले दिनों किसी युवती ने अपने प्रेमी के साथ विवाह की मांग को लेकर, तो किसी महिला ने पति को जेल से बाहर निकालने के लिए, तो किसी ने गलत मामले में फंसाए गए किसी अपने को छुड़ाने के लिए टॉवर पर चढ़कर प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन को अपनी बात मनवाने के लिए मजबूर कर दिया। अब टॉवर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगाने का ट्रेंड आम हो चला है। आइए हम कुछ घटनाओं का जिक्र करते हैं, जिनमें न्याय के लिए इस नए ट्रेंड का इस्तेमाल किया गया।
प्रेमी से मिलने के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती
वाराणसी में मंगलवार की सुबह एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर 100 फीट ऊचें टावर पर चढ़ गई। उसका कहना था कि प्रेमी का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिस कारण उससे मुलाकात नहीं हो पा रही थी। युवती उससे शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार के लोग जाति अलग होने के कारण इस शादी से इंकार कर रहे हैं। युवती के टॉवर पर चढ़ने की घटना जब ग्रामीणों को पता चली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसकी मांग पूरी करने का आश्वासन देकर नीचे उतारा।
लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
इसके बाद युवती और उसके प्रेमी सहित दोनों के घरवालों को थाने में बुलाया गया, जहां दोनों के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की है। अरहक गांव का रहने वाला सनी विश्वकर्मा का एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दस दिन पहले ही युवती से मिलने गया था, लेकिन परिजनों द्वारा पकड़े जाने के डर से भागने की कोशिश में छत से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।
युवती के पिता को आपत्ति
मंगलवार की सुबह युवती प्रेमी के गांव पहुंचकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी से शादी करने की मांग करने लगी। युवती के पिता ने सामाजिक और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए आपत्ति जाहिर की है। इसके साथ ही दोनों के बीच अलग जाति होने के कारण भी यह मामला उलझा हुआ है।
जौनपुर से ऐसा ही मामला
हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जौनपुर से, जहां उतरीजपुर गांव में एक युवक अपनी जमीन विवाद को लेकर टावर पर चढ़ गया था। युवक प्रशासन पर उसकी जमीन कब्जाने और सीमांकन में पक्षपात करने का आरोप लगा रहा था। हालांकि उतरते समय गिरने से उसकी मौत हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06