उदयपुरवाटी: कस्बे में सैनी समाज के लोगों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपखंड अधिकारी सुमन सोनल को सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता संदीप सैनी ने किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में उपस्थित रहे और सरकार से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि माली, सैनी, कुशवाहा, सुमन, भोई आदि समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है। समाज की ओर से मुख्य रूप से पृथक रूप से 12 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की मांग की गई है। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि फुले बोर्ड में पदाधिकारियों की नियुक्तियां शीघ्र की जाएं, ताकि समाज से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
समाज के प्रतिनिधियों ने बागवानी विकास बोर्ड के गठन की मांग करते हुए कहा कि सैनी समाज पारंपरिक रूप से बागवानी और कृषि से जुड़ा रहा है, इसलिए इस क्षेत्र में विशेष नीतियां बनाई जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट के गठन की मांग भी उठाई गई। विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और कोचिंग योजनाओं का विस्तार करने तथा युवाओं को सरकारी नौकरियों में विशेष प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने की बात भी ज्ञापन में शामिल रही।
समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष पैकेज घोषित करने की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश सैनी (जिला अध्यक्ष, सैनी समाज संस्था झुंझुनू), रामकरण सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, कमल सैनी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया, सुशील सैनी (प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड राजस्थान), योगेंद्र सैनी नांगल, मुकेश सैनी, पार्षद श्यामलाल सैनी, रामलाल सैनी, दिनेश मिटावा, राकेश सैनी, क्षितिज स्कूल के डायरेक्टर रमेश सैनी, रोहिताश गुर्जर, रामधन कटारिया और शैतान टांक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने आशा जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान