रामपुरः एआई समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में तीव्र आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और इसे देश की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताया।
मंगलवार को भाजपा नेता और पदाधिकारी जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर कांग्रेस के विरोध में नारे लगाए और प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता के तहत एक बार फिर ऐसा कृत्य किया गया है, जिससे विश्व पटल पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसा महत्वपूर्ण आयोजन भारत को वैश्विक स्तर पर तकनीकी नेतृत्व दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। ऐसे समय में इस प्रकार का विरोध न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह देश की गरिमा के भी विपरीत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूरा देश तकनीकी प्रगति, नवाचार और डिजिटल विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष द्वारा इस तरह का प्रदर्शन उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे मंच देश की युवा शक्ति, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन का विरोध करने के बजाय सभी दलों को देशहित में सहयोग करना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस से इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है और राजनीतिक विरोध की भी एक मर्यादा होती है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, मोहन कुमार लोधी, जगपाल सिंह यादव, दीक्षा गंगवार, पारुल अग्रवाल, अर्जुन रस्तोगी, ऋषि पांडे, रघुवीर सिंह, महेंद्र सैनी, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय पाठक, विकास दीक्षित, ऋषभ ठाकुर, पूजा शर्मा, सरदार विक्रम सिंह, मनु सक्सेना, विवेक रुहेला, अजय सक्सेना, मोहित सैनी, शकुन्तला लोधी, नीना साहनी, मदन चौहान सहित अनेक जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Jhansi: सीएम ग्रिड फेज-3 के लिए ₹120 करोड़ मंजूर, अंदरूनी सड़कों की बदलेगी सूरत
Chhattisgarh High Court Bomb Threaten: Bilaspur से Dhanbad तक अलर्ट, कोर्ट परिसरों में सघन जांच
धर्मनगरी भीलवाड़ा में सनातन की गूंज, दिखेगी एकता की झलक
नशा मुक्त अभियान को सशक्त बनाने का संकल्प, सहयोगियों का हुआ सम्मान
सोनभद्र में रिमांड याचिका खारिज, अदालत ने धारा 108 बीएनएस हटाई
संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: भारत गार्डन में उमड़ा 'मातृ शक्ति' का सैलाब, डीएम ने 3500 महिलाओं को बनाया पंचायत एंबेसडर
प्रताड़ित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष गोष्ठी का हुआ आयोजन
भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका समेत दो के विरुद्ध नोटिस जारी
‘गोधन समागम’ का भव्य आयोजन, सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी
आगामी होली त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक, बनाई गई रणनीति
Sri Ganganagar: “स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली” पर भव्य संगोष्ठी का सफल आयोजन