सुल्तानपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में तीर्थ क्षेत्र धोपाप में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सहायता शिविर लगाया गया तथा मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण केंद्र भी स्थापित किया गया।
4 जून की रात्रि में श्रद्धालुओं को तहरी प्रसाद वितरित किया गया तथा आज 5 जून को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बूंदी प्रसाद व जल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हम धोपाप क्षेत्र के निवासी हैं। धोपाप क्षेत्र एक ऐतिहासिक स्थल है जहां इस बार भी राम कथा का आयोजन किया गया जिसमें सातों दिन भारी भीड़ उमड़ी। हमें गर्व है कि हम उस क्षेत्र के निवासी हैं जहां भगवान राम ने अयोध्या में रावण का वध करने के बाद स्नान किया था।
हम प्रसाद वितरण में सहयोग करने वाले सभी साथियों तथा कार्यक्रम के आयोजन में शारीरिक सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हम सभी को इसी प्रकार शक्ति प्रदान करें ताकि हम भविष्य में भी धार्मिक कार्यों को गति देने का कार्य करते रहें। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम लम्भुआ तहसील के उप जिला अधिकारी आईएएस गामिनी सिंगला व पुलिस उपाधीक्षक लम्भुआ तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशि बाला त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर प्रारंभ किया।
जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रहरि, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरि विकास तिवारी, विजय तिवारी, रामनरेश यादव, जितेन्द्र पाल, सुनील अनुज आदि ने प्रसाद वितरित किया। सहायता केन्द्र के माध्यम से कपूरा देवी निवासी कोपा जिला प्रतापगढ़, श्रीमती कमला देवी निवासी कटेहरी जिला अम्बेडकर नगर, फूल पत्ती देवी निवासी कटघर रामनगर जिला जौनपुर व रामखेलावन निवासी कोटवा जिला आजमगढ़ सहित दर्जनों परिवार के सदस्य जो मेले में एक दूसरे से बिछड़ गये थे, उन्हें एक दूसरे से मिलाया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई