सुल्तानपुरः पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को शहर के गोमती अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। समारोह में जिले व पूर्वांचल के कई वरिष्ठ चिकित्सक, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव, निदेशक डॉ आरए वर्मा व निदेशक पल्लवी वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और अब हम महाराष्ट्र व दक्षिण भारत जैसे विकसित राज्यों से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता बृजभूषण सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि वे राहुल जैसे नेता को ढो रहे हैं, उनकी पार्टी इसी के साथ खत्म हो गई और जो बची है वह भी इसी के साथ खत्म हो जाएगी- मैंने अभी उनका बयान देखा, क्या आप यह कहना चाहेंगे कि भारत के सभी सैनिक पाकिस्तान ने मारे आप कहते थे कि सरकार जो भी करे हम उसके साथ हैं, अरे अभी राख भी ठंडी नहीं हुई महाराज, आप हिसाब मांगने लगे और आप ऐसा हिसाब मांगते हैं, ऐसा सवाल पूछते हैं कि पाकिस्तान में खुशी की लहर दौड़ जाती है।
पाकिस्तान का मीडिया इसे उठाता है, क्या आपको अपने देश की सेना पर भरोसा नहीं है। मेरा मानना है कि आप प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानते, क्योंकि इसे स्वीकार करने में बहुत दिक्कत होगी, क्योंकि आपको लगता है कि प्रधानमंत्री का पद मेरे परिवार का पेटेंट है, तो आपको उन्हें प्रधानमंत्री नहीं मानना चाहिए, आप देश को अपना देश मानते हैं, आप इस देश को अपना स्वाभिमान मानते हैं, आप अपनी सेना को अपनी मानते हैं...
समारोह में डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. बी.के. शुक्ला, डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ. डी.एस. मिश्रा, डॉ. आर.के. मिश्रा, डॉ. जे.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा