सुल्तानपुरः बल्दीराय थाना पुलिस को बीती रात उस समय बड़ी सफलता मिली जब गोकशी व अवैध असलहे के साथ पकड़े गए दो तस्करों में से एक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 व 11 मई की रात्रि में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गोमांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शारदा सहायक नहर के नादा पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें समीम उर्फ सिविल पुत्र स्व. शरीफ निवासी ग्राम नदौली, थाना बल्दीराय के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए बल्दीराय सीएचसी भेजा गया है। उसका साथी मजूर उर्फ मंजू पुत्र साजिद निवासी नदौली मौके से भाग गया। उसकी तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस के साथ ही 24 किलो गौमांस व एक खाल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल